news-details

बांदा में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बांदा जनपद में हर्ष फायरिंग की घटनाएं एक बार फिर चर्चा में हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद खुलेआम फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह घटना जमनी पुरवा निवासी रविकांत राजपूत के तिलक उत्सव के दौरान हुई बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक युवक दो लाइसेंसी बंदूकों से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। आरोपी की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, यह वीडियो रेउना गांव का ही बताया जा रहा है, जहां समारोह के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए फायरिंग की गई।इस मामले पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि कोतवाली नगर और मटौंध क्षेत्र से हर्ष फायरिंग के कुछ वीडियो संज्ञान में आए हैं। वीडियो में शादी और तिलक समारोह के दौरान फायरिंग की पुष्टि हुई है।पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके शस्त्रों की बरामदगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। साथ ही उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।