news-details

बिठूर की समस्याओं पर ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता हाउस अरेस्ट

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ‘बिठूर मांगे परिवर्तन’ अभियान चला रहे सपा नेता एवं एडवोकेट बृजेंद्र यादव को रविवार को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन लिया और मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।ज्ञापन में कथित अवैध खनन और वसूली पर रोक लगाने, विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित झूठे मुकदमों तथा गुंडागर्दी पर कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा बारिश और बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने तथा बेघर गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।बृजेंद्र यादव ने क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान, आधुनिक अस्पताल, स्टेडियम और खेल मैदान बनवाने की जरूरत बताई। उन्होंने गंगा का जलस्तर बढ़ने और बारिश से होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा नालों की सफाई कराने की मांग भी की।बृजेंद्र यादव ने कहा कि बिठूर के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। प्रशासन के आश्वासन के बाद अब क्षेत्रीय लोगों को मांगों पर कार्रवाई की उम्मीद है।