news-details

भांजी को बचाते समय गंगा में डूबे पूर्व सैनिक का शव मिला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर भांजी को बचाने के दौरान गंगा में डूबे पूर्व सैनिक रामशंकर (61) का शव बरामद कर लिया गया है। फतेहगढ़ के शिवाजी कॉलोनी निवासी रामशंकर रविवार सुबह अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी भांजी संध्या गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए रामशंकर तुरंत गहरे पानी में उतर गए। अन्य लोगों की मदद से संध्या को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन रामशंकर तेज धारा में बहकर लापता हो गए। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने घंटों तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका था। बाद में पांचाल घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर बरगदिया घाट पर उनका शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। रामशंकर पूर्व सैनिक थे और उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें दो भारतीय सेना में तैनात हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।