news-details

भाजपा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कीं टीकाकरण टीमें

You can share this post!

 

 

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनोद सिंह ने पशु चिकित्सालय सदर से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलने वाले 45 दिवसीय अभियान के दौरान जनपद के 2,19,020 गोवंशीय एवं 2,35,036 महिषवंशीय पशुओं सहित कुल 4,54,056 पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। चार माह से कम आयु के तथा आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर सभी पात्र पशुओं को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए 39 टीमें गठित की गई हैं, जो रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर पशुपालकों के घरों पर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। टीकाकरण से पहले पशुओं के कान में टैग लगाया जाएगा और टीकाकरण का पूरा विवरण भारत पशुधन ऐप पर अपलोड किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक विनोद सिंह ने पशुपालकों से अपील की कि वे अभियान में सहयोग करते हुए अपने सभी पात्र पशुओं का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि पशुधन की सुरक्षा और किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए इस तरह के अभियान बेहद महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र कुमार ओझा, डॉ. चन्द्रसेन गुप्ता, डॉ. जगदीश प्रसाद कुशवाहा, डॉ. राजेश कुमार वर्मा, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं पैरावेट/मैत्री उपस्थित रहे।