news-details

भाजपा ने वाल्मीकि जयंती पर प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी ।जिले में भारतीय जनता पार्टी  ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर एक कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम विधानसभा जगदीशपुर में सोमवार को  तीन बजे आयोजित हुआ। इसमें वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया।भाजपा ने इस मौके पर सामाजिक समरसता, समानता और सम्मान का संदेश दिया। जिला प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा इसी संदेश के साथ आगे बढ़ रही है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआमुख्य अतिथि सुनील सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान योग्यता, कर्म और चरित्र से होती है, न कि किसी सामाजिक भेदभाव से। भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर काम करती है।कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज, हिन्देश सिंह, डॉ. राजेंद्र पासी और मंडल अध्यक्ष शेखर तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।