news-details

भाकियू अम्बावता ने परतोष तिराहे पर की पंचायत, सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

अमेठी। भेंटुआ के परतोष तिराहे पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद यादव की अगुवाई में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत के बाद किसानों ने नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि परतोष पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा सनहा गांव में प्रमिला के खाते की भूमि पर हो रहे निर्माण को रोका जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार परेशान है। वहीं सुल्तानपुर सभा में चारागाह की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से खेती की जा रही है। अंगून का पुरवा गांव में अशोक यादव के घर पर सुखे नीम का पेड़ हटवाया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की मिलीभगत से किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। चारागाह की भूमि को मुक्त कराकर पशुओं के लिए सुरक्षित करने की मांग की गई। नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश मिश्र, विनोद पांडेय, उमेश, राकेश, लाल बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।