
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने संगठन विस्तार के क्रम में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में आजाद अधिकार सेना ने भी गोरखपुर मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी है।आजाद अधिकार सेना की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के क्रम में देवरिया निवासी भीमसेन राव को गोरखपुर मंडल का अध्यक्ष तथा रंजीत भारती को देवरिया जिला प्रभारी मनोनीत किया गया।मनोनयन पत्र में कहा गया है कि भीमसेन राव तथा रंजीत भारती से अपेक्षा की जाती है कि वे अन्य समस्त पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करने का कार्य करेंगे।पार्टी ने भीमसेन राव एवं रंजीत भारती के उज्जवल भविष्य की कामना की है। तथा पार्टी के नीतियों प्रचार प्रसार एवं पार्टी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकेगी।