news-details

भारतीय नाविकों की मौत मामले में जांच की मांग, स्वदेशी जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। स्वदेशी जागरण मंच जिला इटावा की ओर से शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी इटावा के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में जून 2026 में अमेरिकी सशस्त्र बलों की कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की हुई मौत पर दुख और विरोध जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक रणवीर चौहान ने कहा कि इस घटना से भारत की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं और समुद्री सुरक्षा, मानवाधिकारों व अंतरराष्ट्रीय मानवीय मूल्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र में काम करने वाले नागरिक नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है।ज्ञापन के जरिए अमेरिकी प्रशासन से घटना की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों की जवाबदेही तय की जाए और मृतक नाविकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।मंच ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और भारत की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में स्पष्ट आधिकारिक जानकारी देने की मांग की है। संगठन ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों में न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना जरूरी है।