news-details

बहन मायावती की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही यूपी की जनता:राजू गौतम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा इकाई की बैठक में अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के संदेश दिए।राजू गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की है। बसपा देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है। दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश होकर जाता है, सर्वसमाज के अच्छे दिन लाने के लिए 2027में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर मैदान में डटे रहें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी है।गरीबी , बेरोज़गारी, मंहगाई, और खराब कानून व्यवस्था से दुःखी प्रदेश की जनता बहन मायावती जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बसपा के चार बार के शासन काल की उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि बहन मायावती जी के राज में हर छोटे बड़े कार्यकर्ता को थाना, ब्लाक, तहसील और कलेक्ट्रेट में सम्मान मिलता था और हर समस्या सुनी जाती थी आज भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जनता परेशान हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही।डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक हो रहें हैं, बेरोज़गार युवा नौकरी के नाम पर ठगे जा रहे हैं। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी के के आर्य, दिनेश गौतम, ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक रमेश मौर्य,‌ओम प्रकाश पासी , अनिल अग्निहोत्री, मनीष गौतम, श्याम लाल राव, वरिष्ठ नेता रामा नंद मौर्य,राम प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश पासी, ओम प्रकाश गौतम,राम प्यारे गौतम, जितेन्द्र आर्य, सूरज निर्मल , कौशल वर्मा, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।

 

 बसपा मंडल प्रभारी ने फत्तेपुर में की बैठक
फत्तेपुर,आशीषपुर में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में मंडल प्रभारी शिवराम ने कार्यकर्ताओं को 2027के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने के लिए हर पोलिंग बूथ पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने के संदेश दिए।बैठक में विधानसभा प्रभारी विजय गौतम  के साथ सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।