news-details

भदरसा में स्कूल के पास खुली मांस की दुकानों पर प्रशासन सख्त, सोमवार तक सील करने के निर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भदरसा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास खुले मांस की दुकानों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम सविता सिंह ने नगर पंचायत भरतकुंड के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विनय दुबे को फटकार लगाई और सोमवार तक सभी दुकानों को सील कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।स्थानीय लोगों का आरोप था कि विद्यालय की बाउंड्री के पास लंबे समय से मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं। इस मामले में नगर पंचायत प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन करीब छह महीने से केवल आश्वासन ही मिलता रहा और कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने ईओ को निर्देश दिया कि विद्यालय के आसपास नियमों के विपरीत संचालित दुकानों को तत्काल बंद कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक कार्रवाई पूरी नहीं हुई तो जिम्मेदारी तय कर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।एसडीएम के सख्त निर्देश के बाद नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब स्थानीय लोगों की नजरें सोमवार तक होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं