
PARDARSHI VIKASH NEWS बकरीद के मद्देनजर गोंडा जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गुरुवार सुबह से ही पुलिस टीम के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई ताकि नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर भी पुलिस की विशेष नजर है। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24 घंटे सक्रिय रखी गई है।सुरक्षा व्यवस्था के तहत सादे कपड़ों में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर और गोंडा सदर क्षेत्रों में भी वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।