
विधायक, सांसद न होने से बसपा के जनाधार पर कोई असर नहीं, मायावती से बड़ा मास लीडर कोई नहीं
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश,2027में सरकार बनाने का आह्वान किया
समीक्षा बैठक में भाजपा, सपा छोड़ कर एक दर्जन लोगों ने बसपा का दामन थामा
ललित कुमार/विजय भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। उनके साथ मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल भी आए हुए थे। समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता नवीनीकरण के काम और उपस्थिति की पड़ताल की और विधानसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरने काम किया।प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को पार्टी संगठन के अवशेष कार्यों को पूरा करने के लिए 15सितम्बर तक का समय दिया है और एक एक मंडल प्रभारी को एक एक विधानसभा में सर्वसमाज के बीच बैठकें करने और नये लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी है।प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस, सपा, भाजपा सहित सभी दलों को निशाने पर लिया और कहा कि बसपा के विरुद्ध दुष्प्रचार करने वाले राजनीतिक दल यह जान लें कि विधायक/सांसद न होने के बाद भी बसपा का जनाधार कम नहीं हुआ है।बहन मायावती जी से बड़ा मास लीडर कोई नहीं है। बहुजन समाज पार्टी ने जीरो से काम शुरू किया और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चार बार सबसे अच्छी सरकार चलाकर दिखाया है। बहुजन समाज पार्टी की नर्सरी से नेता तैयार होते हैं। पौधे में फूल आने के बाद यदि फूलों का दाम लग जाता है, तो नर्सरी में दूसरे पौधे तैयार हो जाते हैं। सर्वसमाज का एलाइंस बसपा के साथ है। चुनाव चाहे जब भी होंगे बसपा सुप्रीमो मायावती जी मुख्यमंत्री बनेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन का काम ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करने को प्रेरित किया और कहा खुद का उदाहरण दिया, कहा कि मैंने विकास नगर फैजाबाद के सेक्टर अध्यक्ष पद से काम शुरू किया और विभिन्न पदों पर काम करते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिशन और मूवमेंट को आगे बढ़ाने में लगा हुआ हूं।
उत्तर प्रदेश में छोटे छोटे दल बनाकर सत्ता की राजनीति कर रहे हैं अधिकांश नेता बी एस पी की नर्सरी से पैदा हुए हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी बीएसपी की नर्सरी में तैयार हुए हैं।

छात्रों और नौजवानों की दुश्मन है भाजपा सरकार
प्रदेश अध्यक्ष ने रोजगार, नौकरी और आरक्षण के मुद्दे पर सपा और भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है। अधिकांश परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं।आवाज़ उठाने वाले जेन जी और जेन अल्फा की सरकार दुश्मन बनी हुई है। दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बहन मायावती जी ने अपनी सरकार में पुलिस, शिक्षक, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी, बैकलॉग कोटे में अधिकारी/कर्मचारी की भर्ती करके लाखों लोगों को रोजगार देने का काम किया। शकुंतला मिश्रा विश्व विद्यालय में 50फीसदी आरक्षण है। उर्दू फारसी, अरबी विश्वविद्यालय, सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर की व्यवस्था बहन मायावती जी ने अपनी सरकार में किया।समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के शासन काल में पदोन्नति में आरक्षण के बिल को अपने सांसद से फडवाया, कांग्रेस और भाजपा तमाशबीन बनी रही।एस सी/,एस टी कर्मचारियों को रिवर्ट किया, डिमोशन से तमाम लोगों ने नौकरी छोड़ दी। ठेकेदारी में आरक्षण खत्म किया। कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियां बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम का अपमान करने में आगे रही हैं।बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर की राष्ट्रीय पार्टी है , भाजपा और कांग्रेस से वित्त पोषित तमाम छोटे- छोटे दल बसपा का रास्ता रोकने की असफल कोशिश कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं को इनसे सावधान रहना है।मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने बामसेफ के लोगों से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारों वाली सरकार बनाने में सहयोग की अपील की और कहा कि जिस झंडे में हाथी है वही हमारा साथी है।
उन्होंने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के नाम पर बने पोषित संगठनों से बहुजन समाज के लोगों को सावधान किया और कहा कि बामसेफ,डी एस फोर और बी एस पी का गठन मान्यवर कांशीराम साहब ने पोलिटिकल पावर की मास्टर चाबी हासिल करने के लिए किया था। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के नाम पर बने अधिकांश संगठन चुनाव में विरोधी दलों के इशारे पर वोटों के बिखराव का काम कर रहे हैं जो मिशन और मूवमेंट के साथ धोखा है।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। बैठक में बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र,मंडल प्रभारी मुस्लिम समाज, सामाजिक भाईचारा कमेटी मो असद, मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति, दिनेश गौतम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, महामंत्री श्रवन कुमार यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीराम गौतम, संजय कुमार , पूर्व मंडल प्रभारी रामानंद मौर्य,राम अभिलाष सरोज ओबीसी समाज सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य, अरुण कुमार गौतम, मुस्लिम भाई चारा कमेटी के अध्यक्ष मकबूल भाई, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, विजय गौतम, जितेन्द्र सरोज, जगदीश प्रसाद सविता, शमशेर बौद्ध,राम अभिलाष बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विजय गौतम, विजय प्रजापति, धर्मराज कोरी, कमलेश कुमार, रामकुमार,राम केवल सरोज, श्याम कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, रामफल, बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हौसिला प्रसाद, रामसुमेर ,जिला सह संयोजक राम मिलन भारती, रामचंद्र, इन्द्र पाल गौतम, फूलचंद्र बौद्ध, आशा बौद्ध,त्रिभुवन दत्त, सुनील कुमार, राजेश कुमार कोरी, ललित कुमार,राजू बौद्ध, वैरागी राम भारती, राजेश अकेला विधानसभा संयोजक संजय कनौजिया, अभय प्रताप गौतम, सुरेन्द्र अम्बेडकर, सुनील कोरी, ,अशोक भारती, अमृत लाल, मंजीत कुमार, जिया लाल गौतम, रेखा तिवारी, कन्हैया लाल मिश्र,मुस्ताक अहमद,मो नदीम , धनपती,राम पाल, सुरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
बसपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोग -
आसपा के पुष्पेन्द्र भीम, आलोक सिद्धार्थ कोरी -भाजपा ,राजा यादव, मुस्ताक अहमद, अंकित यादव,शैलेश पाल,हाजी मोहम्मद नईम, रेखा तिवारी, रोशन लाल गौतम