
अमेठी। बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र मंगलवार को नवरात्र के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने दलशाहपुर, सेमरा, मंडेरिका और सरुवांवा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की नेत्र पट्टिका खोलकर दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रमों में संतोष दुबे, मोहित शर्मा, मधुसूदन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।