news-details

बसपा सर्व समाज की हितैषी, अन्य राजनीतिक दल पूंजीपतियों के इशारे पर चलने को मजबूर -विश्व नाथ पाल

You can share this post!

 

बसपा का गांव चलो अभियान तेज,बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने की पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम जारी है। गुरुवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने सदर विधानसभा के सेक्टर हराई में पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत कर चुनाव तैयारियों में जुटने के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि 2027के विधानसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ का संगठन मजबूत करके   मतदाताओं को हाथी का बटन दबाने और बी एस पी को सत्ता में वापस लाने के लिए तैयार रहना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना को संघर्षरत है। बसपा को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक दल पूंजीपतियों के इशारे पर काम करते हैं।इन पूंजीवादी, जातिवादी और आरक्षण विरोधी दलों से सर्वसमाज के हित की उम्मीद नहीं की जा सकती। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और भाजपा पर नफरत और साम्प्रदायिकता की राजनीति के आरोप लगाए और कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए नूराकुश्ती भाजपा और सपा की प्रवृत्ति में शामिल है। सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट एलांइस की संज्ञा दी और कहा कि पिछडे वर्ग के नाम पर सपा ने सिर्फ अखिलेश यादव के परिवार को आगे बढ़ाने के अलावा और कोई काम नहीं किया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने किया। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी अजय गौतम, मंडल प्रभारी दिग्विजय सिंह गौतम, राजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष और सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक प्रमोद कुमार गौतम , विधानसभा अध्यक्ष पी पी गौतम, रविकांत गौतम, विक्रम गौतम,माधव सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।