बहन मायावती के राज में गरीब को भी थाने में कुर्सी मिलती थी:जितेन्द्र मिश्र
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/मुंशीगंज।बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को कोरारी हीरशाह सेक्टर के दूबेपुर गांव में सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक और कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कैडर कैम्प को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। बसपा के मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान और वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारत को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, किंतु आजादी के बाद केन्द्र में बनी सरकारों ने संविधान को ठीक ढंग से लागू नहीं किया, कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण मान्यवर कांशीराम साहब को बामसेफ और डी एस फोर के गठन के बाद देश की मास लीडरशिप को बाबा साहब डॉ के विचारों पर खड़ा करने के लिए बहुजन समाज पार्टी बनानी पड़ी। बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो सर्वसमाज के बीच लोक कल्याण कारी लीडरशिप पैदा करने का काम कर रही है। बसपा के बनने के बाद देश की पिछड़ी जातियों को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिला है। पिछड़े वर्ग के बीच राजनीतिक चेतना जागृत कर उन्हें राजपाट में हिस्सेदारी के लिए तैयार करने काम बसपा ने किया है।प्रदेश अध्यक्ष ने सुश्री मायावती की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और महिला आयोग का गठन बहन मायावती ने अपनी पहली सरकार में किया।बहन मायावती ने पांच हजार प्राथमिक विद्यालय खोले, बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कालेज खोले। लखनऊ में भागीदारी भवन बनाकर एस सी/ओबीसी के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की। ओबीसी की जिन जातियों ने विधानसभा का मुंह तक नहीं देखा था,ऐसी जातियों नाई, कुम्हार, कश्यप,पाल, निषाद, राजभर, शर्मा, चौहान आदि जातियों के नेताओं को खोज खोज कर एम एल सी,एम एल ए बनाया, राज्यसभा में भेजा।डबल इंजन सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि इस सरकार के राज में अधिकांश परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। पेपर लीक पर सवाल उठाने और नौकरी मांगने पर युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।बहन जी की सरकार में एक भी परीक्षा लीक नहीं हुई उन्होंने लाखों नौजवानों को पक्की नौकरी देने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा ने ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक मान सम्मान दिया। अमेठी से चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी को विधानसभा में भेजा। छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के नाम से अमेठी को जिला बनाया। चुनाव हारने के बाद भी आशीष शुक्ला को राज्य मंत्री का दर्जा दिया और उन्हें लोकसभा चुनाव लडाकर ब्राह्मण समाज के गौरव और सम्मान को बढ़ाने का काम किया। मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की है। बसपा नेता पैदा करने की एक ऐसी पौधशाला है जो हमेशा हरी भरी रहती है।बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि बहन मायावती जी ने अमेठी को जिला बनाकर यहां की जनता को रोजगार और विकास के नये अवसर प्रदान किए।बहन मायावती की सरकार में अधिकारी/कर्मचारी गांव गांव जाकर काम करते थे।गरीब को भी थाने पर कुर्सी मिलती थी,आज कोई सुनने वाला नहीं है। सपा और भाजपा से ऊब चुकी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।बैठक का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार ने किया। पार्टी के नये पुराने नारों के सहारे उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच ऊर्जा और जोश भरने का काम किया।सेक्टर कैडर कैम्प में सेक्टर के दस बूथों के उपस्थित पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कैडर कैम्प में सपा और भाजपा छोड़कर एक दर्जन से अधिक लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ ने स्वयं मालाएं पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।बैठक में भीमराव बौद्ध को कोरारी हीरशाह सेक्टर का नया महासचिव बनाया गया।बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने भी बैठक को संबोधित किया। जिला सचिव राजपाल,विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गौतम, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध,राम अभिलाष बौद्ध, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, महासचिव श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट , सेवानिवृत्त शिक्षक शिवहर्ष, बामसेफ के जिला सह संयोजक राजेश कुमार, सुनील कुमार,राम प्रसाद, सेक्टर अध्यक्ष राजाराम, कृष्णानंद, त्रिभुवन गौतम, अशोक कुमार,जीत कुमार,अंगद कुमार,राम भवन,बहाऊ आदि मौजूद रहे।सपा और भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए प्रमुख लोग -सन्तराम पाल,साधूराम, छोटे लाल तिवारी,मेजर तिवारी,देव प्रकाश मिश्र, राजेन्द्र कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार शुक्ल, त्रिभुवन पाल, दिनेश कुमार मिश्र, प्रमोद सिंह,शिव गोविंद सिंह,चन्द्र भवन सिंह , पिंटू सिंह।
कैडर कैम्प के मुख्य विषय -एक नजर
बसपा क्यों बनी?
बसपा का गठन और उद्देश्य
वर्तमान भारतीय राजनीति
आरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों का दृष्टिकोण
बहुजन समाज पार्टी की सरकार की उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों का शासन देख चुकी है। बसपा के मुकाबले दोनों दल कहीं भी नहीं ठहरते। बेरोज़गारी, मंहगाई और खराब कानून व्यवस्था से लोग दुखी हैं,2027में बसपा जनता के गठबंधन के बल पर पांचवीं बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।:विश्व नाथ पाल ,प्रदेश अध्यक्ष