news-details

चंडीगढ़ में ईद पर उठी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS ईद-उल-अजहा के मौके पर चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। नमाज के बाद समाज के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से इस संबंध में ठोस कदम उठाने की अपील की।लोगों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा मजबूत होगा। साथ ही गायों के संरक्षण और देखभाल के लिए सख्त कानून बनाए जाने की भी मांग की गई।ईद के मौके पर लोगों ने आपसी प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। चंडीगढ़ सहित पूरे ट्राई सिटी में सुबह 6 बजे से ईद की नमाज शुरू हुई। जामा मस्जिद, सेक्टर-20, मनीमाजरा, डेराबस्सी, दशमेश नगर और नयागांव समेत कई मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।वहीं ईद की पूर्व संध्या पर इंडियन माइनॉरिटीज फेडरेशन की ओर से जामा मस्जिद में इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसद सतनाम सिंह ने भी हिस्सा लिया और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।