
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के राशीदाबाद गांव में चाय बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान 32 वर्षीय स्नेहलता के रूप में हुई है, जो गांव निवासी श्रीरामपाल की बेटी थी। बताया गया कि स्नेहलता पिछले 14 वर्षों से दहेज संबंधी विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह स्नेहलता और उसकी मां के बीच चाय बनाने को लेकर कहासुनी हुई। इसी विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली।परिजन उसे तुरंत कायमगंज के अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार स्नेहलता पिछले कई वर्षों से पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक तनाव में रह रही थी।