
सीईओ एवं मटियारी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।जिले के छात्र-छात्राओं को जेप्टिक अप के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी । उद्घाटन जैप्टिक अप के सीईओ इंद्रजीत सिंह एवं मटियारी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने बीती देर शाम संयुक्त रूप से किया है । गौरीगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा सुविधा की शुरुआत की है उनके आवास जूठीपुर गौरीगंज में 12 जून को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के बाद देर शाम जेपटिक ए आई ऐप के माध्यम से अमेठी जिले में यह सुविधा उपलब्ध कराये जाने का शुभारंभ किया गया।जेप्टिक एआई एप के सीईओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जेक्टिव ऐप में पासवर्ड मटियारी डालते ही अमेठी जिले के छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा सुविधा का लाभ मिलेगा।इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है उन्होंने बताया कि जप्टिक ऐप अपने मोबाइल में लोड करने के बाद पासवर्ड की जगह मटियारी लिखेंगे तो उन्हें निशुल्क शिक्षा उपलब्ध हो जाएगी।इस अवसर पर मटियारी मानव सेवा संस्थान और जेप्टिक ऐप के बीच एक औपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया जिस पर मटियारी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी तथा जेप्टिक ऐप के सीईओ इंद्रजीत सिंह ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कर इस महत्वाकांक्षी शैक्षिक अभियान की शुरुआत की।पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है और यह पहल अमेठी के हजारों छात्र छात्राओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।जेपटिक ए आई के सीईओ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI आधारित शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाना है।अमेठी में शुरू की जा रही यह पहल विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य अध्ययन और विभिन्न विषयों की तैयारी में सहायता प्रदान करेगी।बताया गया कि यह सुविधा 21 जून 2026 से पूरे अमेठी जिले में प्रभावी रूप से शुरू हो जाएगी।