news-details

छात्रा खुशी एथलेटिक्स में नम्बर एक रही, तीन मेडल जीते

You can share this post!

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन, एक ही दिन में सम्पन्न हुए सभी खेल

 

 

 

अमेठी। ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नौनिहालों ने उत्साह से भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद झंडारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शिक्षामित्र लालती देवी के संयोजन में कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम की टीम ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा आर्या पाल ने शपथ दिलाई। वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह और व्यायाम शिक्षिका आरती सिंह ने सभी निर्णायकों को कैप और बैच लगाकर सम्मानित किया। उद्घाटन और समापन समारोह में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव, उपाध्यक्ष ज्ञान चंद पांडेय, कोषाध्यक्ष इन्द्र पाल, विजय प्रताप यादव, गणेश प्रसाद शर्मा,नीतू सिंह आदि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल संकुल शिक्षक देवांशु सिंह और उमेश त्रिपाठी ने किया। राघवेन्द्र सिंह, ललित नारायण त्रिपाठी,ओम प्रकाश राव, जगदीश सरोज, दिलीप कुमार वर्मा, अवनीश वर्मा, विजय शंकर सिंह,शिव मोहन, अविनाश चंद्र पाल,राणा समीर,सौरभ सिंह, संतोष शुक्ला,सुधा मिश्रा, वरुण कुमार, मिथिलेश मौर्य, गीता पाल, राजबहादुर पाल, राजीव रंजन, राजेन्द्र कुमार, सतीश शर्मा , शिवसहाय यादव, अनुराग शुक्ल, अनिल यादव, दिनेश कुमार, सलिल मिश्र,जीत लाल, विनोद कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

 

 इनसेट 

 

समापन समारोह में मेडल से सम्मानित किए गए खिलाड़ी स्टूडेंट
समापन समारोह ग्रामीण मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती, ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक देवांशु सिंह आदि ने छात्र छात्राओं को मेडल प्रदान किए।पी टी और विशेष प्रदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। 600मी दौड़ सूरज और शांति पाल ने जीती।

 

ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता -प्रतियोगिता परिणाम 

उच्च प्राथमिक 

सौ मीटर दौड़ -सुलतान प्रथम,शिवा द्वितीय,अभय-तृतीय

200मी दौड़ -सुलतान -प्रथम, इरफान द्वितीय,अभय -तृतीय 

400मी -

नितिन -प्रथम, सूरज यादव -द्वितीय, अनमोल सिंह -तृतीय 

कबड्डी -बालक,भादर विजेता, इस्माइलपुर -उपविजेता 

बालिका -पीपरपुर -विजेता, इस्माइलपुर,उप विजेता 

खो -खो बालिका -इस्माइलपुर विजेता, पीपरपुर उप विजेता 

दौड़ बालिका -100मी

खुशी पाल -प्रथम,शशी - द्वितीय अमृता यादव -तृतीय 

200मी

-

खुशी पाल -प्रथम, अमृता यादव द्वितीय, शांति पाल-तृतीय

दौड़ -400मी

खुशी पाल -प्रथम, शांति पाल -द्वितीय, वर्षा -तृतीय 

प्राथमिक संवर्ग 

दौड़ -

प्राथमिक 50मी

मो वैश, सुष्मिता पाल -प्रथम 

शुभ मिश्र,आयाशा -, द्वितीय 

श्याम वर्मा, काजल -तृतीय 

दौड़ -100मी

मो वैश,शिवानी -प्रथम 

कासिम, काजल -द्वितीय 

आदित्य पाल, सुष्मिता -तृतीय 

200मी

आर्यन विश्वकर्मा -आयशा -प्रथम

आदित्य पाल, सुष्मिता -द्वितीय 

कासिम, अनुष्का पाल-तृतीय 

दौड़ -400मी

अनमोल,शिवानी -प्रथम 

आदित्य, काजल -द्वितीय 

विकास, पाल-तृतीय

कबड्डी -प्राथमिक 

भादर -प्रथम, टीकरमाफी -द्वितीय 

लम्बी कूद -

साहिल -प्रथम,मो वैश -द्वितीय, कासिम -तृतीय

गोला-फेंक -शमशाद प्रथम 

डिस्कस थ्रो-इरफान -प्रथम