news-details

डीएफसीसी ट्रैक पर महिला की मौत, 2 वर्षीय मासूम गंभीर घायल; पहचान में जुटी पुलिस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। भरथना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद लगभग दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भरथना रेलवे स्टेशन के निकट ग्राम घमुरियां के पास डीएफसीसी रेलवे लाइन पर रात करीब डेढ़ बजे हुई, जहां महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।पुलिस के मुताबिक अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। घटना भरथना-पाली खुर्द मार्ग स्थित डीएफसी रेलवे अंडरब्रिज के पास हुई। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला दुर्घटना का है या महिला ने किसी कारणवश आत्मघाती कदम उठाया था। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।भरथना थाना पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति महिला या घायल बच्चे के बारे में जानकारी रखता हो तो तत्काल थाना भरथना से संपर्क करे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।