
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने रविवार को अमेठी-ककवा ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन सर्विस रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति जानी और शेष 25 से 30 मीटर सड़क का निर्माण प्राथमिकता से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण में अनावश्यक देरी न हो, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े। जर्जर सर्विस रोड के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।