news-details

डीएनटी समुदाय के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास जरूरी : डॉ. रामानंद राजभर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रमुख महामंत्री डॉ. रामानंद राजभर ने कहा कि भारत की आजादी में विभिन्न समुदायों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि डीएनटी (डीनोटिफाइड, नोमैडिक एवं अर्ध-घुमंतू) समुदाय के पूर्वजों ने भी देश और समाज के लिए अनेक संघर्ष किए हैं, जिनका इतिहास में विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डीएनटी समुदाय भी शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।डॉ. राजभर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने डीएनटी समुदाय के युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से समुदाय के लोगों को और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।उन्होंने सभी नागरिकों से सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकास की भावना के साथ कार्य करने की अपील की।