news-details

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की शाश्वत प्रेरणा : योगेंद्र उपाध्याय

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता समागम का आयोजन क्लब हाउस, 15 आवास विकास केशवपुरम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और विधायक नीलिमा कटियार उपस्थित रहीं। संचालन अवधेश सोनकर ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित था। उनके आदर्श आज भी विकसित भारत की दिशा में प्रेरणा हैं।प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का उदाहरण है। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में सुरेश अवस्थी, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, अनुराग शर्मा, सत्यम गुप्ता, पारस मदान, किरन तिवारी, शालिनी कटियार, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए, पूनम कपूर, नवाब सिंह, मोनेन्द्र राजपूत, जीतू कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।