
तनिश सिंह
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित नवाबगंज सेवा हॉस्पिटल में एक महिला की DNC (डायलेशन एंड क्यूरेटेज) के बाद मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का इलाज एक अप्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा किया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने अस्पताल को तत्काल बंद कराने की भी मांग उठाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।