
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कानपुर प्रांत की सदस्यता कार्यशाला रविवार को कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ मां शारदे और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के 21 संगठनात्मक जिलों से करीब 220 छात्र-छात्राएं और शिक्षक कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अजय आर्य ने कहा कि अभाविप स्थापना काल से ही प्रत्येक वर्ष सदस्यता अभियान चलाता आ रहा है। नए सदस्यों को संगठन से जोड़ना कार्य विस्तार के लिए आवश्यक है। प्रांत मंत्री दिनेश यादव ने अभाविप को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताते हुए कहा कि परिषद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के हितों के साथ राष्ट्रवादी विचारधारा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाजहित में कार्य करने के इच्छुक विद्यार्थियों का परिषद में स्वागत है।प्रांत सह संगठन मंत्री तरुण बाजपेई ने बताया कि सदस्यता अभियान के साथ कॉलेजों में हेल्प डेस्क और नवप्रवेशी विद्यार्थियों के अभिनंदन की योजना बनाई गई है। अभाविप ने इस वर्ष 5 लाख 42 हजार 942 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।कार्यशाला के समापन पर चित्रकूट जिले के ‘गिरी पथ’ अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया,इस कार्यशाला में प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंह, मयंक पासवान, आयुषी त्रिपाठी, प्रियंका माथुर, निशेंद्र राजपूत, डॉ. विकास सिंह, सुधांशु त्रिपाठी, एल्विन ज्यूड कुमार, कृष्णा भदौरिया, प्रथम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।