
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर की 64 यूपी बटालियन में वार्षिक एडम इंस्पेक्शन का आयोजन किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित बटालियन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर पुनीत श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उनके आगमन पर कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने बटालियन के कमान अधिकारी ए.के. गुप्ता के साथ बैठक कर प्रशिक्षण व्यवस्था, वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने एनसीसी प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।ग्रुप कमांडर पुनीत श्रीवास्तव ने कैडेटों के साथ संवादात्मक सत्र में युवाओं को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और नेतृत्व जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक अभियानों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया।कार्यक्रम के दौरान कैडेटों में उत्साह देखने को मिला। कैडेटों ने इसे प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए कहा कि इस संवाद से उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। समापन पर बटालियन के कमान अधिकारी ने अधिकारियों, स्टाफ और कैडेटों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।