news-details

एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट खेल संस्कृति का उत्सव, अमेठी की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच : किशोरी लाल शर्मा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। जनपद के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली अमेठी प्रीमियर लीग (एपीएल) 2026 का शुभारंभ 15 जून से होगा। मंगलवार को गौरीगंज स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद Kishori Lal Sharma ने कहा कि एपीएल केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अमेठी की खेल संस्कृति का उत्सव है, जिसे यहां के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हर वर्ष मनाते हैं।सांसद ने कहा कि “खेल हमारी पहचान, अमेठी हमारी शान” के संकल्प के साथ आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का अभियान है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 15 जून 2026 से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में किया जाएगा। इससे जिले के खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में बड़े स्तर के टूर्नामेंट का अनुभव मिलेगा तथा खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। एपीएल के माध्यम से न केवल स्थानीय बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इसमें यूपी टी-20 लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी तथा आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े खिलाड़ी भी भाग लेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा।सांसद ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट में पहली बार महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर विकेट पर एक पौधा लगाने की अनूठी पहल की जाएगी। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।एपीएल के सचिव Rajesh Tiwari ने कहा कि आज का खिलाड़ी ही भविष्य में कोच, राष्ट्रीय खिलाड़ी, खेल अधिकारी और समाज का आदर्श नागरिक बनता है। इसलिए युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि अमेठी की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की है। अमेठी प्रीमियर लीग 2026 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और मजबूत पहल है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए टूर्नामेंट की सफलता की कामना की।एपीएल 2026 का समापन 25 जून 2026 को होगा।