news-details

एस.एस. गुरुकुल स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

जनपद कुशीनगर के थाना कसया क्षेत्र अंतर्गत गुरमिया अक्षयबर टोला निवासी पत्रकार राजन सिंह आज खैरा टोला के समीप स्थित एस.एस. गुरुकुल स्कूल पहुंचे। इस दौरान विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक सुमन और जयप्रकाश सिंह द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंक पत्र के साथ गोल्ड मेडल एवं ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक सुमन ने बेटियों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षित बेटियां ही अपने परिवार और समाज का भविष्य उज्ज्वल बना सकती हैं।

उन्होंने भावुक अंदाज में छात्राओं की सराहना करते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि वे ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित करना है। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं को भी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कार्यक्रम में पत्रकार राजन सिंह ने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संस्था अपने कार्यों के जरिए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में हार नाम का कोई अध्याय नहीं होता, यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें तो सफलता अवश्य मिलती है।

इस आयोजन में निशा एवं उनकी सहेलियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।