news-details

एसपी ने सुनी फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी मामलों में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर फरियादियों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।