news-details

एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शुक्रवार को गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोपहर 12 बजे आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एसपी ने शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लापरवाही और अनावश्यक देरी से बचने तथा आमजन से विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी।