news-details

एयरपोर्ट संचालन व किसानों की जमीन वापसी की मांग पर कांग्रेस की पदयात्रा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर एयरपोर्ट के नियमित संचालन और किसानों की जमीन वापसी की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा के नेतृत्व में कसया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिया चौराहे पर कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में ले लिया और उन्हें कसया थाने भेज दिया।पदयात्रा की शुरुआत कसया स्थित विद्युत विभाग परिसर के शिव मंदिर से हुई। कार्यकर्ता "कुशीनगर एयरपोर्ट चालू करो, नहीं तो किसानों की जमीन वापस करो" जैसे नारे लगाते हुए गांधी चौक से होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल टेकुआटार की ओर बढ़ रहे थे।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री को कुशीनगर एयरपोर्ट के नियमित संचालन, किसानों की अधिग्रहित जमीन और स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने की योजना थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सभा स्थल तक पहुंचने से पहले ही बैरिया चौराहे पर रोक दिया और हिरासत में लेकर कसया थाने भेज दिया।हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता कई घंटों तक कसया थाने में डटे रहे। नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, मोहम्मद अजमुद्दीन, गोरख यादव, पल्टन यादव, भुवाली प्रसाद, संतराम शर्मा, दीपक मल्लार, स्वामीनाथ यादव, परमीन सिंह, आर्यन बाबू, अनिल यादव, शिवजी निषाद, जयन प्रसाद, परमिनी त्रिपाठी, वृंदा प्रजापति, सीमा भारती, जय सिंह, छोटेलाल भारती, उमा शंकर आर्य, लालचंद प्रसाद, कसया ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।