news-details

फैजुल्लागंज को बाढ़ से राहत, 331 करोड़ रुपये मंजूर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। फैजुल्लागंज और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ एवं जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए शासन ने 331.03 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत आईआईएम रोड से हार्डिंग ब्रिज (पक्का पुल) तक बंधा निर्माण के लिए 182.16 करोड़ रुपये और जलभराव से निपटने के लिए 12 पंपिंग स्टेशन बनाने हेतु 148.87 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बंधा निर्माण से फैजुल्लागंज के लोगों को बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, 12 पंपिंग स्टेशन बनने से जलभराव से निपटने में मदद मिलेगी।उल्लेखनीय है कि फैजुल्लागंज में बाढ़ की गंभीर समस्या के बाद मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री ने पक्का पुल से आईआईएम रोड तक बंधा बनाने की घोषणा की थी। अब धनराशि स्वीकृत होने से परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।डॉ. बोरा ने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर और पीपा पुल सहित अन्य विकास कार्यों से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। शासन की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।