news-details

फूलन देवी की जयंती पर पैतृक गांव में श्रद्धांजलि

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर/कालपी/जालौन। पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की 64वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव शेखपुरा गुढ़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचीन भैरोनाथ मंदिर परिसर में हवन-पूजन के बाद फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के भूतपूर्व इंजीनियर मदन गोपाल ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में फूलन देवी के संघर्ष और राजनीतिक जीवन को याद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उनका जीवन सामाजिक और आर्थिक संघर्षों से भरा रहा। फूलन देवी 1996 में मिर्जापुर से लोकसभा सांसद चुनी गई थीं। जयंती के दौरान उनकी मां मूला देवी ने पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर फूलन देवी ने जीवन में संघर्ष किया, वह आज भी परिवार को नहीं मिल सकी है। मदन गोपाल ने फूलन देवी के भतीजे शिवनारायण के बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग देने की बात कही।ग्रामीणों ने गांव की अधूरी विकास योजनाओं पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि हर घर जल-नल योजना के तहत बनी पानी की टंकी का निर्माण करीब चार वर्षों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे जल्द पूरा कराने की मांग की।कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूलन देवी की स्मृतियों को संजोने तथा गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।