
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने के मामलों पर अब सख्ती शुरू कर दी गई है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है और सभी अधिकृत अधिकारियों को आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी कर दिए हैं। अब किसी भी दुकान, होटल या रेस्टोरेंट पर निरीक्षण के दौरान अधिकारी को अपनी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिकचंद्र सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत हर अधिकारी को जांच के समय सबसे पहले अपनी आईडी प्रस्तुत करनी होगी, ताकि वास्तविक और फर्जी अधिकारियों की पहचान आसानी से हो सके। यदि कोई व्यक्ति पहचान पत्र दिखाने से इनकार करता है, तो व्यापारी सीधे विभाग में शिकायत कर सकते हैं।विभाग का कहना है कि पिछले कुछ समय से ऐसे मामले सामने आ रहे थे, जहां कुछ लोग खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताकर दुकानदारों पर दबाव डालते थे और अवैध वसूली करते थे। इस समस्या को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।नई व्यवस्था से जहां फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, वहीं व्यापारियों का भरोसा भी बढ़ेगा और निरीक्षण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।