
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। यह पूरी वारदात पास में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चोर दीवार के सहारे चढ़कर कैमरे निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद गोदाम मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, नवीन मंडी के पास स्थित धान मिल के गोदाम के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि चोर पहले गोदाम में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन असफल होने पर उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को ही उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। यह पूरी घटना पास के एक अन्य कैमरे में कैद हो गई है।गोदाम मालिक का कहना है कि इससे पहले भी उनके गोदाम में चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बावजूद चोरी की घटना हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।