news-details

फतेहाबाद में पिकअप और लोडर की आमने-सामने टक्कर, महिलाओं और बच्चों समेत एक दर्जन घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के संत कबीर नगर में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप और सब्जी से लदी लोडर की आमने-सामने टक्कर में महिलाओं और बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में लोडर चालक भी चोटिल हुआ है।घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक, थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव के कुछ लोग गुरुवार शाम फिरोजाबाद जिले के सुजानगढ़ गांव में एक शादी समारोह में भात देने गए थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग पिकअप से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे।जब वाहन संत कबीर नगर के पास पहुंचा, तभी सामने से सब्जी लेकर आ रही लोडर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।घायलों में गोलावती, योगेश, सोनम, प्रवीण, मोहिनी, सुनीता, निशा, राधा, श्यामो देवी, इंद्रो देवी सहित कई लोग शामिल हैं। वहीं लोडर चालक राजू पुत्र पप्पू सिंह भी घायल हुआ है।प्रत्यक्षदर्शी गिर्राज वर्मा ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले और लोग मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।लोडर चालक राजू ने बताया कि सामने से आ रहा वाहन लहराता हुआ आ रहा था, जिसके चलते उसने और उसके साथी ने कूदकर अपनी जान बचाई।पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।