news-details

गोंडा में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से बुधवार को लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में कुल 4920 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। गोरखपुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अभ्यर्थियों को तीन स्तरीय सघन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की बोतलें रैपर हटाकर अंदर ले जाने की अनुमति दी गई।परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। ड्यूटी में 200 कक्ष निरीक्षक, 50 से अधिक सब इंस्पेक्टर, 200 से ज्यादा कांस्टेबल और 200 से अधिक महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से की गई।स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) और यूपी STF की टीमें भी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर बनाए रहीं। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल से सख्ती से रोका गया था।भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर पेयजल, पंखे और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमें भी तैनात रहीं।