news-details

गोंडा में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा आज से गोंडा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुरू हो गई है। पहले दिन परीक्षार्थियों की भारी भीड़ परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिली।परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय सघन चेकिंग की जा रही है। जूते और मोजे उतरवाकर तलाशी के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है, जिसके बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिल रहा है। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कड़े इंतजाम किए हैं। गोंडा जिला मुख्यालय पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा व्यवस्था के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं।प्रथम पाली में 6024 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जबकि दूसरी पाली में भी इतनी ही संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग द्वारा 20 बसें भी आरक्षित की गई हैं।परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं, वहीं किसी भी धार्मिक प्रतीक को हटाने पर रोक लगाते हुए व्यवस्था को संतुलित और संवेदनशील बनाए रखा गया है।