
PARDARSHI VIKASH NEWS
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय राजदीप सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है और हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मृतक के परिजन इस रिपोर्ट से असहमत हैं और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैंराजदीप सिंह का शव 24 जून को गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर छोटकाई गांव स्थित एक बांस की कोठी से फंदे पर लटका मिला था। वह ढाई वर्ष बाद बेंगलुरु से 23 जून को गोंडा पहुंचे थे और उसी दिन घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। अगले दिन तलाश के दौरान उनका शव बरामद हुआ।धानेपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के कारण मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि बेंगलुरु से लौटते समय बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर राजदीप सिंह ने अपने साथियों को बैग देकर वहां से जाने की कोशिश की थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें वापस गोंडा जाने वाली ट्रेन तक पहुंचाया था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।