news-details

गाजीपुर कांड के विरोध में विश्वकर्मा महासभा का प्रदर्शन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Gonda

झंझरी क्षेत्र में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा और अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा ने गाजीपुर में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष विक्रम शर्मा ने कहा कि यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है और आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही घटना के बाद मौके पर पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आश्रय विश्वकर्मा पर हुए हमले की भी निंदा की गई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कदम उठाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। ज्ञापन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।