news-details

गाजियाबाद हत्याकांड के विरोध में कानपुर देहात में बजरंग दल का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात  गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। इस मामले में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन रसूलाबाद की एसडीएम को सौंपा गया।रसूलाबाद तहसील परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदेश सरकार से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों और कथित षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह ज्ञापन राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर के नेतृत्व में सौंपा गया। एसडीएम शिखा संखवार ने ज्ञापन प्राप्त किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें उनके अपराध के अनुरूप कठोर सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार द्वारा एक आरोपी पर की गई कार्रवाई का स्वागत किया, लेकिन अन्य आरोपियों और कथित साजिशकर्ताओं के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की मांग दोहराई।इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।