news-details

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल को श्रद्धांजलि

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों,साहित्यकारों और समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इसके बाद वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।अतर्रा,बबेरू,कमासिन, तिंदवारी,मरका,ओरन, कालिंजर,नरैनी,गिरवां,चिल्ला, जसपुरा और पैलानी समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।वरिष्ठ पत्रकार इकबाल खान ने कहा कि पत्रकार समाज, शासन और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है।पत्रकारों को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।जिला अध्यक्ष राहुल निगम ने संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के संघर्षपूर्ण जीवन और पत्रकारिता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।वरिष्ठ पत्रकार धीरज शर्मा ने पत्रकारों को समाज का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव है।महिला पत्रकार मंजू शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पत्रकारों से एकजुट रहने की अपील की।जिला महामंत्री शिवम सिंह ने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा और पत्रकारों को निर्भीक होकर कार्य करना चाहिए।पत्रकार शैलेंद्र कुमार शानू,तेज प्रकाश,सुलोचन तिवारी और निशा शर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।जिला कार्यालय के अलावा जनपद की विभिन्न तहसीलों में भी बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।पैलानी तहसील में मु. यासिर की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।नरैनी तहसील में तहसील अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी,अतर्रा में तहसील प्रभारी संतोष कुशवाहा,सदर तहसील में अध्यक्ष मजीद अली तथा बबेरू तहसील में प्रभारी अरुण मिश्रा व विशिष्ट अतिथि नंदकुमार वर्मा सहित सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राहुल निगम ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया