
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के विकासखंड खंदौली की ग्राम पंचायत रामनगर में मंगलवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुई चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी गौरव पाठक ने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुना।ग्रामीणों ने पेयजल, साफ-सफाई, आवास, पेंशन समेत अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे। ग्राम विकास अधिकारी ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।चौपाल में पंचायत सहायक हेमंत सागर और कार्यालय प्रभारी अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की चौपालों से प्रशासन और जनता के बीच संवाद बेहतर होता है और स्थानीय समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है।