news-details

गोरखपुर जोन में सात निरीक्षकों का तबादला, तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने गोंडा-देवीपाटन रेंज के सात निरीक्षकों का गोरखपुर परिक्षेत्र में तबादला कर दिया है। यह निर्णय जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर लिया गया। आदेश के अनुसार गोंडा में तैनात निरीक्षक दुर्गविजय सिंह और पंकज कुमार सिंह, बहराइच के संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार मिश्रा और आलोक कुमार सिंह, बलरामपुर के राम प्रकाश यादव तथा श्रावस्ती के परमानंद तिवारी को गोरखपुर परिक्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।तबादला किए गए सभी निरीक्षकों की तैनाती गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों में की जाएगी। उनकी नई तैनाती को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एडीजी मुथा अशोक जैन ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जिलों में स्थानांतरण कर पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह व प्रभावी बनाया जा रहा है।