news-details

गरिमा सोनकिया ने संभाला औरैया तहसील के उप जिलाधिकारी का कार्यभार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने बुधवार को औरैया तहसील में उप जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय में समाधान किया जाए तथा की गई कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को भी समय-समय पर अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा शिकायतों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।भूमि विवादों के समाधान में भी तेजी लाई जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकारी बंजर भूमि, चकरोड, श्मशान, खलिहान, परती भूमि तथा अन्य सार्वजनिक संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण हटाया जाएगा।गरिमा सोनकिया ने कहा कि तहसील कार्यालय के सभी पटलों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी। यदि कहीं कोई कमी या अनियमितता पाई गई तो उसे तत्काल दूर कराया जाएगा, ताकि तहसील आने वाले लोगों को बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी फरियादी की समस्या अधीनस्थ स्तर पर हल नहीं होती है तो वह सीधे उनसे मिल सकता है। उनके कार्यालय के द्वार जनता के लिए सदैव खुले रहेंगे और प्रत्येक शिकायत का यथासंभव न्यायपूर्ण समाधान कराया जाएगा।