news-details

*घाटमपुर में सड़क सुरक्षा अभियान में 106 वाहनों पर कार्रवाई, 6.47 लाख रुपये का जुर्माना*

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर नगर। बुधवार देर रात्रि घाटमपुर तहसील क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं अवैध परिवहन के खिलाफ संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना सजेती क्षेत्र के आनूपुर-बरिपाल मोड़ तथा घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया।अभियान के दौरान पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 98 वाहनों का चालान किया गया। वहीं एआरटीओ एवं खनन विभाग की कार्रवाई में 8 वाहनों को सीज करते हुए 6 लाख 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल मिलाकर 106 वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई।एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से वैध अभिलेखों के साथ ही सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन संचालन करने की अपील की।