news-details

घायल को बनाया आरोपी, पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और हाईकोर्ट अधिवक्ता वंशराज दुबे ने सुल्तानपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर दावा किया कि कादीपुर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में घायल व्यक्ति को ही आरोपी बना दिया, जबकि वह गंभीर रूप से घायल था। दुबे का कहना है कि शनि निषाद को हाथ में फ्रैक्चर और सिर में चोट लगी, फिर भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई और उसे ही आरोपी बना दिया गया।वहीं कादीपुर पुलिस का कहना है कि 13 मई को दो पक्षों में सरकारी कॉलोनी निर्माण को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें लाठी-डंडों से मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग की आशंका देखते हुए दोनों पक्षों पर कार्रवाई की और एफआईआर दर्ज की गई।पुलिस के अनुसार मामले में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे और जांच जारी है।