news-details

घर की वायरिंग करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी /जायस।फुरसतगंज थाना क्षेत्र के निगोहां गांव में शनिवार की सुबह घर की वायरिंग ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, निगोहां गांव निवासी 28 वर्षीय सुशील सोनी पुत्र सीतला प्रसाद सोनी अपने घर की बिजली की वायरिंग सही कर रहे थे। इसी दौरान कटे हुए तार की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार सुशील मेहनती और मिलनसार स्वभाव के युवक थे। गांव के शिक्षक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सुशील एक होनहार और जिम्मेदार युवक था, जिसकी असमय मौत से गांव ने एक अच्छे इंसान को खो दिया है।फुरसतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नंद हौसिला यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।