news-details

घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में रविवार को घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सुमेर पुत्र शिव कुमार ने अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर सुमेर का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलते ही सफीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर प्रारंभिक जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।परिजनों के अनुसार, सुमेर की शादी करीब आठ साल पहले राजरानी से हुई थी। घर में अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।