
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था के तत्वाधान में नौतपा एवं भीषण गर्मी के दौरान लोगों को हीट वेव और लू से बचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय शीतल जल छबील, पेठा एवं बिस्किट का वितरण कैंप किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी जी की प्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में ए डी एम न्यायिक माया शंकर यादव,एस डीएम इरफान उल्लाह खान,नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासु,यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह,डॉ आकिब फारूकी,डॉ अमानुल हक़,डॉ शीबू नियाज़ी, अरशद निज़ामी,अरशद फारूकी एडीएम स्टेनो शाकिर अली, प्रशासनिक अधिकारी अशरफ अली, हाजी गुलाम मुस्तफा,आराधना गैस रामेन्द्र शर्मा आदि ने राहगीरों को शीतल जल,पेठा,बिस्किट,शरबत आदि अपने हाथों से वितरित किया। हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तन,मन और धन से सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।